When I got this chance to meet Sunil Jogi during his progam at my college, this poem was what we discussed. Also I remember this is one of the initial poems(if not First)I heard during one of his telecasted program..
प्यारे कृष्ण कन्हैया
कलयुग में अब ना आना रे प्यारे कृष्ण कन्हैया
तुम बलदाऊ के भाई यहाँ हैं दाउद के भैया।।
दूध दही की जगह पेप्सी, लिम्का कोकाकोला
चक्र सुदर्शन छोड़ के हाथों में लेना हथगोला
काली नाग नचैया। कलयुग में अब. . .।।
गोबर को धन कहने वाले गोबर्धन क्या जानें
रास रचाते पुलिस पकड़ कर ले जाएगी थाने
लेन देन करके फिर छुड़वाएगी जसुमति मैया।
कलयुग में अब. . .।।
नंद बाबा के पास गाय की जगह मिलेंगे कुत्ते
औ कदंब की डार पे होंगे मधुमक्खी के छत्ते
यमुना तट पर बसी झुग्गियों में करना ता थैया।
कलयुग में अब. . .।।
जीन्स और टीशर्ट डालकर डिस्को जाना होगा
वृंदावन को छोड़ क्लबों में रास रचाना होगा
प्यानो पर धुन रटनी होगी मुरली मधुर बजैया।
कलयुग में अब. . .।।
देवकी और वसुदेव बंद होंगे तिहाड़ के अंदर
जेड श्रेणी की लिए सुरक्षा होंगे कंस सिकंदर
तुम्हें उग्रवादी कह करके फसवा देंगे भैया
कलयुग में अब. . .।।
विश्व सुंदरी बनकर फ़िल्में करेंगी राधा रानी
और गोपियाँ हो जाएँगी गोविंदा दीवानी
छोड़के गोकुल औ' मथुरा बनना होगा बंबइया।
कलयुग में अब. . .।।
साड़ी नहीं द्रौपदी की अब जीन्स बढ़ानी होगी
अर्जुन का रथ नहीं मारुति कार चलानी होगी
ईलू-ईलू गाना होगा गीता गान गवैया।
कलयुग में अब. . .।।
आना ही है तो आ जाओ बाद में मत पछताना
कंप्यूटर पर गेम खेलकर अपना दिल बहलाना
दुर्योधन से गठबंधन कर बनना माल पचइया।
कलयुग में अब. . .।।
Showing posts with label sunil Jogi. Show all posts

Thursday, July 22, 2010
यारों! शादी मत करना
Sunil Jogi's third creation on this blog.. read for the first time liked it..
यारों! शादी मत करना
यारों! शादी मत करना, ये है मेरी अर्ज़ी
फिर भी हो जाए तो ऊपर वाले की मर्ज़ी।
लैला ने मजनूँ से शादी नहीं रचाई थी
शीरी भी फरहाद की दुल्हन कब बन पाई थी
सोहनी को महिवाल अगर मिल जाता, तो क्या होता
कुछ न होता बस परिवार नियोजन वाला रोता
होते बच्चे, सिल-सिल कच्छे, बन जाता वो दर्ज़ी।
सक्सेना जी घर में झाड़ू रोज़ लगाते हैं
वर्मा जी भी सुबह-सुबह बच्चे नहलाते हैं
गुप्ता जी हर शाम ढले मुर्गासन करते हैं
कर्नल हों या जनरल सब पत्नी से डरते हैं
पत्नी के आगे न चलती, मंत्री की मनमर्ज़ी।
बड़े-बड़े अफ़सर पत्नी के पाँव दबाते हैं
गूंगे भी बेडरूम में ईलू-ईलू गाते हैं
बहरे भी सुनते हैं जब पत्नी गुर्राती है
अंधे को दिखता है जब बेलन दिखलाती है
पत्नी कह दे तो लंगड़ा भी, दौड़े इधर-उधर जी।
पत्नी के आगे पी.एम., सी.एम. बन जाता है
पत्नी के आगे सी एम, डी.एम. बन जाता है
पत्नी के आगे डी. एम. चपरासी होता है
पत्नी पीड़ित पहलवान बच्चों सा रोता है
पत्नी जब चाहे फुड़वा दे, पुलिसमैन का सर जी।
पति होकर भी लालू जी, राबड़ी से नीचे हैं
पति होकर भी कौशल जी, सुषमा के पीछे है
मायावती कुँवारी होकर ही, सी.एम. बन पाई
क्वारी ममता, जयललिता के जलवे देखो भाई
क्वारे अटल बिहारी में, बाकी खूब एनर्जी।
पत्नी अपनी पर आए तो, सब कर सकती है
कवि की सब कविताएं, चूल्हे में धर सकती है
पत्नी चाहे तो पति का, जीना दूभर हो जाए
तोड़ दे करवाचौथ तो पति, अगले दिन ही मर जाए
पत्नी चाहे तो खुदवा दे, घर के बीच क़बर जी।
शादी वो लड्डू है जिसको, खाकर जी मिचलाए
जो न खाए उसको, रातों को, निंदिया न आए
शादी होते ही दोपाया, चोपाया होता है
ढेंचू-ढेंचू करके बोझ, गृहस्थी का ढोता है
सब्ज़ी मंडी में कहता है, कैसे दिए मटर जी।

Thursday, May 7, 2009
हमारी दिल्ली में
चौबीस घंटे लगा हुआ दरबार हमारी दिल्ली में
जो कुर्सी पर उसकी जय-जयकार हमारी दिल्ली में
हर छोटा झंडा हो जाता बड़ा हमारी दिल्ली में
नहीं फूटता है पापों का घड़ा हमारी दिल्ली में
पहले था शेषन का हौव्वा खड़ा हमारी दिल्ली में
दरभंगा से लड़ा इलेक्शन पड़ा हमारी दिल्ली में
चोरी सीनाज़ोरी का व्यापार हमारी दिल्ली में
मज़ा लूटते एमप़ी. पी. एम. यार हमारी दिल्ली में
चंद्रास्वामी जैसे भी अवतार हमारी दिल्ली में

चलती फिरती लाशों की दुर्गंध हमारी दिल्ली में
आँसू तक पर लगा हुआ प्रतिबंध हमारी दिल्ली में
कहने को तो मिलते हैं आनंद हमारी दिल्ली में
खून चूसते स्वच्छ धवल मकरंद हमारी दिल्ली में
कथनी और करनी में अंतर्द्वंद्व हमारी दिल्ली में
जनता की खुशियों की मुट्ठी बंद हमारी दिल्ली में
लोकतंत्र की हत्या का व्यापार हमारी दिल्ली में

माया से गांधी को जो गाली दिलवाते दिल्ली में
राजघाट पर जाकर वो ही फूल चढ़ाते दिल्ली में
रैली वाले लाठी, डंडा गोली खाते दिल्ली में
थैली वाले थैली भरकर घर ले जाते दिल्ली में
बड़े ज़ोर से जन गण मन अधिनायक गाते दिल्ली में
जनता के अरमान शौक से बेचे जाते दिल्ली में
हर दल दलने को बैठा तैयार हमारी दिल्ली में

लालकिले पर आज़ादी की लिखी कहानी दिल्ली में
इक राजा ने आग के ऊपर चादर तानी दिल्ली में
पानीदार राजधानी का उतरा पानी दिल्ली में
नहीं मिलेगी मीरा जैसी प्रेम दीवानी दिल्ली में
मुखपृष्ठों पर छाई रहती फूलन रानी दिल्ली में
कदम-कदम पर मिल जाते हैं जेठमलानी दिल्ली में
सूटकेस आता है बारंबार हमारी दिल्ली में

हम सब इतने भोले अपने स्वप्न संजोते दिल्ली में
फूल बिछाए जिनकी ख़ातिर काँटे बोते दिल्ली में
गाँव में जो भी पाया, वो आकर खोया दिल्ली में
डिग्री लेकर बहुत दिनों तक भूखा रोया दिल्ली में
तन टूटा, मन के सारे अरमान जल गए दिल्ली में
संसद में बेठे बगुलों से लोग छल गए दिल्ली में
फन फैलाए खड़े हुए फनकार हमारी दिल्ली में

Monday, May 4, 2009
mushkil hai apna mel priye, ye pyar nahin hai khel priye
Heard this poem some three years back, but aaj mast feel aa rahi thi isse sunne mein..
dedicated to my best friend.. best of luck love
mushkil hai apna mel priye, ye pyar nahin hai khel priye,
tum MA 1st division ho, main hua matric phel priye,

tum fauji afsar ki beti, main to kisaan ka beta hoon,
tum rabadi kheer malai ho, main to sattu sapreta hoon,
tum AC ghar mein rahti ho, main ped ke neeche leta hoon,
tum nai maruti lagti ho, main scooter lambreta hoon,
is kadar agar hum chup-chup kar aapas me prem badhayenge,
to ek roz tere daddy Amrish Puri ban jaaenge,
sab haddi pasli tod mujhe bhijwaa denge vo jail priye,

tum arab desh kee ghodi ho, main hoon gadahe ki naal priye,
tum deewali ka bonus ho, main bhookho ki hadtaal priye,
tum heere jadi tashtari ho, main almunium ka thaal priye,
tum chicken-soop biryani ho, main kankad waali daal priye,
tum hiran-chaokadi bharti ho, main hoon kachue ki chaal priye, (flight of dear)
tum chandan-wan ki lakdi ho, main hoon babool ki chaal priye,
main pake aam sa latka hoon, mat maaro mujhe gulel priye,

main shani-dev jaisa kuroop, tum komal kanchan kaya ho,
main tan-se man-se Kanshi Ram, tum maha chanchala maya ho,
tum nirmal paawan ganga ho, main jalta hua patanga hoon,
tum raaj ghaat ka shanti march, main hindu-muslim danga hoon,
tum ho poonam ka taajmahal, main kaali gufa ajanta ki,
tum ho vardaan vidhata ka, main galti hoon bhagvanta ki,
tum jet vimaan ki shobha ho, main bus ki thelam-thel priye,

tum nai videshi mixi ho, main patthar ka silbatta hoon,
tum AK-saintalis jaisi, main to ik desi katta hoon,
tum chatur Rabadi Devi si, main bhola-bhala Lalu hoon,
tum mukt sherni jangal ki, main chidiyaghar ka bhaalu hoon,
tum vyast Sonia Gandhi si, main V.P.Singh sa khali hoon,
tum hansi Madhuri Dixit ki, main policeman ki gaali hoon,
kal jel agar ho jaaye to dilwa dena tum bail priye,

main dhabe ke dhaanche jaisa, tum paanch sitara hotel ho,
main mahue ka desi tharra, tum red-label ki botal ho,
tum chitra-haar ka madhur geet, main krishi-darshan ki jhaadi hoon,
tum vishva-sundari si kamaal, main teliya chaap kabadi hoon,
tum sony ka mobile ho, main telephone waala hoon chonga,
tum machli maansarovar ki, main saagar tat ka hoon ghongha,
dus manzil se gir jaaooga, mat aage mujhe dhakel priye,

tum satta ki maharani ho, main vipaksha ki lachari hoon,
tum ho mamta-Jailalita si, main kwara Atal-Bihari hoon,
tum Tendulkar ka shatak priye, main follow on ki paari hoon,
tum getz, matiz, corolla ho main Leyland ki lorry hoon,
mujhko refree hi rehne do, mat khelo mujhse khel priye,

Subscribe to:
Posts (Atom)